दुनिया

चीख-पुकार और दर्द के बीच गुजर रही जिंदगी; युद्ध के 1000 दिन पूरे और पीछे हटने को कोई राजी नहीं

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत को गत 11 नवंबर को 1,000 दिन पूरे हो गए। यह दिन भी यूक्रेन में युद्ध हिंसा और लोगों की जीवन के लिए जद्दोजहद के बीच बीता। युद्ध के 1,000वें दिन एक बच्चे ने भी जन्म लिया, तो कुछ जवान मारे गए और उन्हें दफनाया गया। यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय तौर पर मान्यता प्राप्त क्षेत्र का करीब पांचवां हिस्सा अब रूस के कब्जे में है।

Image

रूस यूक्रेन युद्ध

Photo : AP

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत को गत 11 नवंबर को 1,000 दिन पूरे हो गए। यह दिन भी यूक्रेन में युद्ध हिंसा और लोगों की जीवन के लिए जद्दोजहद के बीच बीता। 'द एसोसिएटिड प्रेस' ने 24 फरवरी, 2022 को रूस द्वारा शुरू किए गए व्यापक हमलों के 1,000वें दिन पूरे यूरोप में 24 घंटे के जनजीवन में झांकने का प्रयास किया।

3 बच्चों सहित छह की मौत

दिन की शुरुआत रूस के दो बम हमलों से हुई। एक बम पनासेन्को के एक अपार्टमेंट पर गिरा और दूसरे बम हमले में माइकोलैव में एक महिला और उसके तीन बच्चों समेत छह लोग मारे गए। दिन आधा गुजरता, उससे पहले रूस के एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले में क्रीवी रिह शहर में एक और अपार्टमेंट की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

राख का ढेर बना नो मेन्स लैंड

युद्ध के 1,000वें दिन एक बच्चे ने भी जन्म लिया, तो कुछ जवान मारे गए और उन्हें दफनाया गया। यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय तौर पर मान्यता प्राप्त क्षेत्र का करीब पांचवां हिस्सा अब रूस के कब्जे में है। अदृश्य सीमा रेखाएं लगातार सिकुड़ती जा रही हैं। रूस और यूक्रेन के बलों के बीच 'नो मेन्स लैंड' (दोनों में से किसी का वैध अधिकार नहीं) में अब जीवन का कोई अंश नहीं बचा दिखाई देता। इन एक हजार दिन की त्रासदी में राख के ढेर बन गए घर, उखड़े पेड़ और गोलेबारी से बन गए गड्ढे दिखाई देते हैं।

Russia_Ukraine_War

रूस यूक्रेन युद्ध

यूक्रेन में जमा हुए कलाकार

कीव में रात नौ बजे कुछ कलाकार फ्रेंको थियेटर में नाटक का मंचन कर रहे हैं। खारकीव में अपने मूल थियेटर में बम हमलों के डर से नाटक मंचित नहीं कर सकने वाले ये अदाकार यूक्रेन की राजधानी में जमा हुए हैं। यूक्रेन के सबसे प्रसिद्ध लेखक के नाम पर संचालित तारस शेवचेंको एकेडेमिक यूक्रेनियन ड्रामा थियेटर के प्रमुख अभिनेता माइखाइलो तेरेश्चेन्को ने कहा, ‘‘जंग की वजह से खारकीव थियेटर मंच पर प्रस्तुति नहीं दे सकता। हम भूमिगत होकर नाटक कर रहे हैं।’’

(इनपुट: एपी)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article