दुनिया

युद्धग्रस्त गाजा में अकाल जैसी स्थिति, सहायता ट्रक को लूटने वाले गिरोह का काम तमाम; पढ़ें ऑपरेशन की पूरी कहानी

Gaza Aid Trucks: दक्षिणी गाजा के राफा के पूर्व में एक सिक्योरिटी ऑपरेशन में बीस लोग मारे गए। इस कार्रवाई को हमास का समर्थन प्राप्त था। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, अल-अक्सा टीवी ने स्थानीय आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि यह ऑपरेशन जनजातीय समितियों के सहयोग चलाया गया।

Image

गाजा में लूटपाट

Photo : AP

Gaza Aid Trucks: दक्षिणी गाजा के राफा के पूर्व में एक सिक्योरिटी ऑपरेशन में बीस लोग मारे गए। इस कार्रवाई को हमास का समर्थन प्राप्त था। इसमें गाजा में प्रवेश करने वाले सहायता ट्रकों को लूटने वाले गिरोहों को निशाना बनाया गया।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, अल-अक्सा टीवी ने स्थानीय आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि यह ऑपरेशन जनजातीय समितियों के सहयोग चलाया गया। यह सहायता सामग्री से भरे ट्रकों को चुराने में शामिल लोगों को टारगेट करने के व्यापक सुरक्षा अभियान की शुरुआत है।

दक्षिणी गाजा में अकाल जैसी स्थिति

सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन का मकसद 'विशिष्ट जनजातियों टारगेट करना नहीं है, बल्कि ट्रक चोरी की घटनाओं के सिलसिले को खत्म करना है, जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया है और दक्षिणी गाजा में अकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी है।"

कई घंटों तक चला ऑपरेशन

स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने सिन्हुआ को बताया कि उन्होंने ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनीं। अभियान राफा के पूर्व में सीमावर्ती क्षेत्रों में कई घंटों तक चला। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई 'गिरोहों' द्वारा दर्जनों सहायता ट्रकों, विशेष रूप से आटे से लदे ट्रकों को जब्त करने के दो दिन बाद की गई। इसकी वजह से गंभीर कमी और व्यापक सार्वजनिक असंतोष पैदा हो गया।

गाजा में एंट्री के साथ ही लुट गए ट्रक

इससे पहले सोमवार को नियर ईस्ट में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि खाद्य आपूर्ति ले जा रहे 109 ट्रकों वाले यूएन काफिले को शनिवार को गाजा में प्रवेश करने के बाद 'हिंसक रूप से लूट लिया गया।' ड्राइवरों को बंदूक की नोक पर सामान उतारने के लिए मजबूर किया गया।

इसमें कहा गया, "इजरायली अधिकारी अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने कानूनी दायित्वों की अनदेखी कर रहे हैं, ताकि लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जा सके और सहायता की सुरक्षित डिलीवरी की जा सके। ट्रकों के गाजा पट्टी में प्रवेश करने पर ऐसी जिम्मेदारियां तब तक जारी रहती हैं, जब तक लोगों तक जरूरी मदद नहीं पहुंच जाती।"

बार-बार हो रही थी लूटपाट

गाजा के लोगों ने बार-बार गाजा में प्रवेश करने वाले सहायता ट्रकों को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि सहायता को काले बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचे जाने से रोका जा सके।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article