दुनिया

व्लादिमीर पुतिन जल्द करेंगे भारत का दौरा, तारीख तय करने पर हो रहा काम, क्रेमलिन ने किया ऐलान

इससे पहले इसी साल जुलाई 2024 में पीएम मोदी ने रूस में पुतिन से मुलाकात की थी। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के करीब दो साल बाद पीएम मोदी की यह पहली रूस यात्रा थी। इस मुलाकात में दोनों नेताओं की करीबी साफ नजर आई थी।

Image

पुतिन करेंगे भारत का दौरा

Photo : PTI

Vladimir Putin to visit India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने आज इसकी जानकारी दी। पेसकोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। हम तारीखों पर काम कर रहे हैं।जुलाई में जब दोनों नेताओं के बीच मॉस्को में बातचीत हुई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को भारत आने का निमंत्रण दिया था।

पुतिन के इस दौरे पर दुनिया की नजरें रहेंगी क्योंकि इस दौरान वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। मुलाकात ऐसे समय पर होगी जब अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके हैं और उनके मोदी व पुतिन दोनों के साथ अच्छे रिश्ते रहे हैं।

इसी साल जुलाई में हुई थी मुलाकात

इससे पहले इसी साल जुलाई 2024 में पीएम मोदी ने रूस में पुतिन से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में दोनों नेताओं की करीबी साफ नजर आई थी।यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के करीब दो साल बाद पीएम मोदी की यह पहली रूस यात्रा थी। यूक्रेन पर मॉस्को का आक्रमण शुरू होने के बाद रूस की पहली यात्रा के तहत रूस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता की थी।

इस यात्रा को व्यापक भू-राजनीतिक संदर्भ और संकेत के रूप में देखा गया। मॉस्को पहुंचने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने कहा था कि वह भविष्य के क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए उत्सुक हैं और भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों से हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने अपने प्रस्थान वक्तव्य में कहा कि भारत शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए सहायक भूमिका निभाना चाहता है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article