होर्मुज में तनाव के बीच नाव में भड़की आग; एक भारतीय की मौत, अन्य 4 झुलसे! जहाज मालिक के संपर्क में दूतावास

Hormuz Crisis Deepen: होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच एक नाव में आग भड़क उठी और देखते ही देखते वह पलट गई। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार बुरी तरह झुलस गए।

Hormuz Crisis Deepen: होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच एक नाव में आग भड़क उठी और देखते ही देखते वह पलट गई। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा कि आग एक Wooden Dhow यानी लकड़ी की नाव में लगी, जिसमें 18 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे।

Hormuz Crisis

होर्मुज में तनाव के बीच एक नाव में लगी आग

नाव में कैसे लगी आग?

समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि आग लगने के बाद लकड़ी की नाव पलट गई और वहां से गुजर रहे एक अन्य जहाज ने सभी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल नाव में आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

End of Feed