Watch: डिलीवरी बॉय ने 'उलझा जिया' गाने पर किया धांसू डांस, मूव्स देख लोग बोले - ये तो प्रोफेशनल डांसर लग रहा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 23, 2024, 02:06 PM IST

इंस्टाग्राम पर डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर ही लेगा। वीडियो में एक डिलीवरी बॉय सड़क पर कमाल का डांस कर रहा है, जो काफी शानदार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • डिलीवरी बॉय ने किया कमाल का डांस
  • डांस देखकर दंग रह जाएंगे आप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Zomato Delivery Boy Dance Video: दुनियाभर में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनके अंदर टैलेंट तो भरा होता है लेकिन कुछ कारणों के चलते निखर कर बाहर नहीं आ पाता। ऐसा नजारा काफी बार देखने को मिल जाता है। कई बार आम जिंदगी तो कई बार सोशल मीडिया पर। हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) में इंटरनेट पर काफी धूम मचाई है। ऐसे में इस वीडियो जब देखेंगे तो आप भी दंग रह जाएंगे और इस शख्स की जमकर तारीफ करेंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक जोमैटो का डिलीवरी बॉय नजर आएगा, जो कमाल का डांस कर रहा है। इस दौरान लड़के ने 'उलझा जिया' गाने पर डांस किया है, जिसके मूव्स गजब के हैं। यूजर्स का कहना है कि इसका डांस देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कोई प्रोफेशनल डांस कर रहा हो। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

End of Feed