वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 5008 की भीड़ में छिपा बैठा है 5000, खोजने वाला कहलाएगा विजेता

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 23, 2024, 12:22 PM IST

Optical Illusion Photo: इंटरनेट पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको 5008 का समूह नजर आएगा, जिसमें 5000 छिपकर बैठ गया है। ऐसे में इस पजल को सॉल्व करने के लिए 10 सेकंड का समय भी दिया गया है।

Image

5008 के घर में से 5000 ढूंढने का चैलेंज (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से खोजना है 5000
  • ढूंढने के लिए मिला 10 सेकंड

Optical Illusion Eye Test: इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। ऐसे में कई बार कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती है, जो काफी चैलेंजिंग होती है। इनमें से कुछ छिपी हुई चीजें खोजनी होती हैं। ऐसे में इसे सॉल्व करने के लिए कुछ निश्चित समय भी दिया जाता है। ऐसे में इन तस्वीरों को सॉल्व करने में काफी मजा भी आता है और चैलेंजिंग होने के चलते दिमागी विकास भी होता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको 5008 नजर आएगा, जिसमें कहीं पर 5000 छिपा बैठा है। इसे ढूंढने के लिए 10 सेकंड का समय भी दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक 98 प्रतिशत लोग धूल फांक चुके हैं। महज 2 प्रतिशत लोग ही इस पजल की गुत्थी सुलझा पाए हैं, तो क्या आप भी इस पजल को सॉल्व करने का दम रखते हैं, क्या आप इस पजल को सॉल्व कर पाएंगे? अगर हां तो आप विजेता कहलाएंगे।

Optical Illusion Eye Test  Solutions

यहां छिपा बैठा है 5000

यहां छिपा बैठा है 5000

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में अगर आपने 5000 ढूंढ लिया हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन नहीं तो ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, हमने आपकी मुश्किल को आसान बनाते हुए तस्वीर में छिपा हुआ 5000 खोज निकाला है। ऊपर दिए गए तस्वीर में आप लाल सर्कल को देखेंगे तो आपको तस्वीर में छिपा 5000 दिख जाएगा। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article