Viral Video: लड़की ने पहना इतना स्वेटर, देखते ही लोग बोले - मजाक में मजाक बना दिया बर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 23, 2024, 10:41 AM IST

एक स्कूली छात्रा ने एक बार में 45 स्वेटर पहनकर अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। एक साथ इतना सारा स्वेटर पहनकर लड़की बिल्कुल पाकिस्तान के खान बाबा की तरह नजर आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने पहना एक साथ 45 स्वेटर
  • स्वेटर पहनकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Guinness World Records: अक्सर देखा जाता है कुछ लोग मजाक-मजाक में कुछ ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जिसे देखकर काफी हंसी भी आती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़की के साथ, जिसने मजाक-मजाक में एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। लिहाजा, जब आप उसके इस वीडियो (Viral Video) को देखेंगे तो आपको खूब हंसी भी आएगी। वीडियो में दिख रही लड़की एक कॉलेज स्टूडेंट है, जिसने एक बार में कई सारे स्वेटर पहनकर अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है।

wearing most sweaters

एक बार में 45 स्वेटर पहनकर लड़की ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड (Photo Credit - Guinness World Records)

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिख रही लड़की का नाम सोफिया हेडन है, जो अमेरिका के वाशिंगटन की रहने वाली है। इस लड़की ने एक बार में 45 स्वेटर पहनकर अपने नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया है। स्वेटर पहनने के बाद जब आप लड़की को देखेंगे तो आप दंग रह जाएंगे। इस दौरान लड़की बेहद मोटी नजर आ रही है। जब आप भी इस लड़की को देखेंगे तो आपकी हंसी छूट जाएगी।

End of Feed