वायरल न्यूज़

गिनीज बुक ने बोबी से छीना सबसे बुजुर्ग कुत्‍ते का खिताब, जानिए मरने के बाद क्यों किया ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 23, 2024, 06:16 PM IST

Oldest Dog of the World: बोबी को 31 साल 165 दिन के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया का सबसे बुजुर्ग कुत्‍ता माना था। बोबी की उम्र को लेकर कई सालों से सवाल उठाए जा रहे थे।

Image

दुनिया का सबसे बुजुर्ग कुत्ता (ट्विटर)

Oldest Dog of the World: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) ने पुर्तगाल के बोबी (Bobi) के मरने के बाद उससे सबसे बुजुर्ग कुत्ते का वर्ल्ड रिकॉर्ड छीन लिया है। इससे पहले बोबी को 31 साल 165 दिन के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया का सबसे बुजुर्ग कुत्‍ता माना था। हालांकि, अब ग‍िनीज बुक ने उससे सबसे बुजुर्ग कुत्‍ते का ख‍िताब छीन ल‍िया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का कहना है कि उसके पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि बोबी उतना बुजुर्ग कुत्ता था, जितना दावा किया गया था।

मरने के बाद बोबी से छिना वर्ल्ड रिकॉर्ड का ताज

दरअसल, बोबी की उम्र को लेकर कई सालों से सवाल उठाए जा रहे थे। इस दौरान उसके बारे में लोग यह भी जानने को उत्‍सुक थे कि आख‍िर बोबी क‍िस नस्‍ल का कुत्ता था? किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा था कि बोबी इतने लंबे समय तक कैसे जिंदा रह गया? ग‍िनीज बुक रिकॉर्ड में जब उसका नाम दर्ज किया गया था, उस दौरान बोबी की उम्र 30 साल की बताई गई थी। बता दें कि बोबी रफेरो डो अलंतेजो नस्‍ल का कुत्ता था। रफेरो डो अलंतेजो नस्ल के कुत्ते को लेकर एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि इनकी औसत उम्र 12 से 14 साल ही होती है।

बता दें कि बोबी के माल‍िक ने उसकी उम्र बताने के ल‍िए ग‍िनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को एक माइक्रोचिप दी थी। इसी चिप में दावा किया गया था कि बोबी की उम्र 31 साल से ज्यादा है। हालांकि, इस चिप को लेकर सवाल उठने लगे। इसके बाद ग‍िनीज बुक ने पिछले महीने सबूतों की जांच की। फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दावा किया कि उनके पास इस बात का सबूत नहीं है कि बोबी इतना बुजुर्ग कुत्ता था। इस कारण बोबी के रिकॉर्ड को वापस ले लिया गया। वहीं बोबी के मालिक ने रिकॉर्ड छीनने पर किसी भी टिप्‍पणी से इंकार कर दिया। बता दें कि इससे पहले सबसे उम्रदराज कुत्‍ते का रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलिया के कैटल डॉग ब्‍लूएई नाम के कुत्ते के नाम था। इस कुत्ते की साल 1939 में मौत हुई थी। तब वह 29 साल 5 महीने का था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article