Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि हिम्मत और किस्मत के आगे हर कोई बलवान होता है। वीडियो एक जेब्रा से जुड़ा है, जो एक नदी में मगरमच्छों के बीच फंस गया था। वीडियो देखकर शुरू में ऐसा लगता है कि जेब्रा मौत के मुंह में ही जाना वाला है। इसके बाद जेब्रा की हिम्मत और किस्मत से कुछ ऐसा चमत्कार होता है कि वह मौत से मुंह से भी से वापस आ जाता है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
जेब्रा का वीडियो (एक्स)
वीडियो देखकर होंगे हैरान
बता दें कि मगरमच्छ पानी का बेहद ही खूंखार जानवर है। जो अपने शिकार को पाते ही उसे तोड़-मरोड़कर रख देता है। उसके चुंगल में फंसने के बाद किसी के भी बचने की उम्मीद खत्म हो जाती है। इस वीडियो में भी ऐसा ही नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि जेब्रा अपनी जिंदगी हारने वाला है। आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ अपने जबड़े में जेब्रा का मुंह भर लेता है। देखें वीडियो-
हालांकि, अगले ही पल अपनी हिम्मत के सहारे मगरमच्छ पानी के शैतान को भी मात दे देता है। जेब्रा मौका पाकर अपनी चाल बदलता है, जो मगरमच्छ देखता रह जाता है। अंत में जेब्रा कुशलता से नदी क्रॉस कर जाता है। वीडियो को @Nature is Amazing नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
