Viral Video: आसमान में ट्रैंपोलिन करते नजर आए नवयुवक, हैरतअंगेज करतब देख आपकी आंखें खुली रह जाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 29, 2024, 04:03 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ नवयुवक आसमान में ट्रैंपोलिन करते नजर आ रहे हैं। इस नजारे को देख आपकी रूह कांप जाएगी। इस लोगों के काफी रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आसमान में दिखा ट्रैंपोलिन का खेल
  • करतब दिखाते नजर आए युवा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Sky Trampoline Viral Video: दुनिया में अनोखे व अद्भुत लोगों की कोई गिनती नहीं है। यहां आपको काफी ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो अपनी हैरतअंगेज चीजों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, कई बार ये अनोखा कारनामा जान पर भी बन आती है। लेकिन फिर भी लोग कहां मानने वाले हैं और रोमांच का जमकर आनंद उठाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें तक बाहर आ सकती हैं।

Sky Trampoline

आसमान में ट्रैंपोलिन करते हुए वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Sky Trampoline Viral Video) में कुछ नवयुवक आसमान में हॉट एयर बैलून से उड़ान भर रहे थे। लेकिन इस दौरान ट्रैंपोलिन के नजारे ने सभी को चौंका दिया। दरअसल, कुछ हॉट एयर बैलून में ट्रैंपोलिन बांधकर अनोखा कारनामा करते नजर आए। इस दौरान एक शख्स उस पर से पैराशूट लेकर कूद जाता है। इस नजारे को देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। इसे लेकर इंटरनेट पर काफी वाहवाही भी हो रही है।

End of Feed