वायरल न्यूज़

शेरनी के साथ रोड पर कब्जा जमाने पहुंच गया शेर, नजारा देखकर डर जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 29, 2024, 04:14 PM IST

Wild Animal Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शेर अपनी पूरी फौज के साथ हाईवे पर कब्जा जमाने पहुंच गया।

Image

हाइवे पर कब्जा जमाने पहुंच गया शेर। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • अपनी फौज के साथ आ धमका शेर
  • नजारा देखकर डर ही जाएंगे
  • वायरल हुआ वीडियो

Wild Animal Video: शेर को जंगल का राजा माना जाता है और दूसरे जानवर भी इससे दूरी बनाकर रखते हैं। जंगल में शेर की एक दहाड़ ही दूसरे जानवरों की हालत पतली करने के लिए काफी होती है। मगर क्या हो जब जंगल का राजा अपनी फौज के साथ हाईवे पर उतर आए? चौंक जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें जंगल का राजा शेरनी और अपनी पूरी फौज के साथ हाईवे पर उतर आया। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया सचमुच डरा ही देखा।

फौज के साथ शेर

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि हाईवे के दोनों तरफ से वाहन पूरी रफ्तार में गुजर रहे हैं। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक डरा देने वाला नजारा दिखाई दिया। इसमें देखेंगे कि जंगल का राजा शेर हाईवे पर आ गया। उसके साथ पूरी सेना है। इधर शेर और उसकी सेना देखकर वाहन तुरंत अपनी झगह रुक गए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन भी करेगा।

एक्स पर देखिए वीडियो

इसमें आगे देखेंगे कि शेरनी आगे-आगे चल रही है जबकि शेर उसके पीछे-पीछे चला आ रहा है। मालूम हो कि हाइवे पर शेर की इस दादागिरी को कार मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हैरान करने वाले ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के यूजर ने भी शेयर किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article