वायरल न्यूज़

ठंड में पानी गर्म करने का खतरनाक तरीका, देखकर ही गर्मी लग जाएगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 29, 2024, 03:50 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स ने पानी गर्म करने के लिए ऐसा तरीका निकाला कि देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा।

Image

पानी गर्म करने का ऐसा तरीका देखकर कोई भी चौंक जाएगा। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी गर्म करने का शॉकिंग तरीका
  • देखकर उड़ जाएंगे होश
  • हजारों लोगों ने देखा ये वीडियो

Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हैरान करने वाले वीडियो की भरमार है। मगर कभी-कभी तो सचमुच ऐसा कुछ नजर के सामने आता है कि होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़के ने पानी गर्म करने का ऐसा तरीका निकाला कि खतरों के खिलाड़ी भी ऐसा नहीं कर पाएंगे। पानी गर्म करने का तरीका इतना खतरनाक है कि देखकर गर्मी ही लग जाएगी। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

पानी गर्म करने का गजब तरीका

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि बाल्टी में ठंडा पानी है और एक शख्स उसे गर्म करने की कोशिश में जुटा है। मगर तभी उसके दिमाग में इतना खतरनाक खतरनाक आइडिया आया कि यकीन नहीं होगा। दरअसल शख्स पानी गर्म करने के लिए बिजली के दो तार लाया और उन्हें लकड़ी के दोनों सिरों पर बांध दिया। शख्स ने फिर इसे पानी डाला और बिजली की सप्लाई ऑन कर दी। देखकर चौंक जाएंगे कि पानी में इतना तेज करंट आया कि ये उबलने लगा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। चौंक जाएंगे कि पानी थोड़ी ही देर में गर्म हो गया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

पानी गर्म करने के लिए तगड़ा रिस्क लेने वाले शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article