बाप रे! इतना बड़ा मुंह कि समा जाए एक पूरा बर्गर.. महिला को मेंढक बोल चिढ़ाते हैं लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 16, 2023, 10:56 AM IST

इन दिनों एक महिला खूब चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, यह महिला दुनिया के सबसे बड़े मुंह रखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रखती है। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग इसका खूब मजाक बनाते हैं। इस महिला की फोटोज भी काफी वायरल हो रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ये है दुनिया की सबसे बड़े मुंह वाली महिला
  • मेंढक बोल लोग बनाते हैं इसका मजाक
  • इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

Woman With World Biggest Mouth: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अपनी खूबियों के लिए जाने जाते हैं और समाज में एक नया आयाम कायम करते हैं। इन्हीं लोगों में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनका समाज में नाम तो होता है लेकिन समाज के कुछ लोगों द्वारा उनका मजाक भी खूब बनाया जाता है। आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने आप में काफी अनोखी हैं। ऐसे में यह महिला दुनियाभर में अपनी इसी अनोखेपन के कारण जानी जाती है।

Woman With World Biggest Mouth

ट्रोल का शिकार हो रही सामंथा रैम्सडेल (Image Credit - Instagram)

इस महिला का नाम सामंथा रैम्सडेल है, जो अमेरिका के स्टैमफोर्ड में रहती हैं। यह महिला अपने मुंह को लगभग 2.5 इंच तक खोल सकती हैं। इतना ही नहीं, ये एक पूरा बर्गर एक बार में ही मुंह में ले सकती हैं, इसके लिए इनका नाम वर्ल्ड गिनीज बुक में भी दर्ज है। इसका कारण है कि इनके मुंह का इतना लम्बा गैप। सोशल मीडिया पर भी ये काफी एक्टिव रहती हैं और इनके फॉलोअर्स भी लाखों में हैं। लेकिन फिर भी इन दिनों सामंथा काफी दुखी चल रही है। इसका कारण है कि लोगों द्वारा इनके बड़े मुंह को मजाक बनाया जाना। हालांकि, उनका कहना है कि वे इन सभी बातों पर ध्यान नहीं देती। लेकिन ध्यान दिए बिना वे रह भी नहीं पाती।

End of Feed