बेबी बंप के साथ डिग्री लेने स्टेज पर पहुंची महिला, जज्बा देख मां को लोग कर रहे सलाम, तस्वीर वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 15, 2023, 01:04 PM IST

अमेरिका की एक छात्रा ने अपने गर्भावस्था के दौरान कॉलेज के स्नातक समारोह में न सिर्फ शामिल हुई। बल्कि प्रसव पीड़ा में डिप्लोमा डिग्री प्राप्त करने के लिए स्टेज पर भी गई। ऐसे में उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्नातक समारोह में डिग्री लेने पहुंची महिला
  • गर्भावस्था में स्टेज पर चली
  • जमकर वायरल हो रही तस्वीर

Kelsey Hoody In College Graduation Ceremony: कहते हैं कि किसी स्त्री के लिए कुछ असंभव नहीं होता, चाहे वह कितनी भी दर्द में हो या उसे कितनी ही तकलीफ क्यों ना हो..। वह अपने पथ पर हमेशा अड़िग होती है, कभी नहीं डगमगाती। इसीलिए कहा जाता है कि एक स्त्री जो कर सकती है, वो बड़े-बड़े धुरंधर भी नहीं कर सकते हैं। दरअसल, हम आपको ये बात इसलिए बता रहे हैं क्योंकि अमेरिका के एक कॉलेज में हुए स्नातक समारोह की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद आप भी शायद यही कहें।

Kelsey Hoody In College Graduation Ceremony

कॉलेज के स्नातक समारोह में केल्सी हुडी (Image Credit - Twitter)

मामला कुछ यूं है कि अमेरिका के हेनरी फोर्ड कॉलेज में स्नातक समारोह आयोजन किया गया था, जिसमें सभी छात्र-छात्रा अपनी डिग्रियां लेने पहुंचे थें। ऐसे में वहां केल्सी हुडी नामक एक छात्रा भी पहुंची थी, जैसे ही उसका नाम पुकारा गया और वह स्टेज पर पहुंची, सबकी निगाहें उस पर टिक सी गई। इसका कारण था कि इस दौरान केल्सी प्रेगनेंट है और वह अपने इस अवस्था में भी अपनी डिग्री लेने पहुंची थी। ऐसे में होना क्या था, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते ही आग की तरह ये फैल गई और हो गई वायरल..।

End of Feed