वायरल न्यूज़

बस की खिड़की को ही बना दिया दरवाजा! भीड़ के आगे हारी महिला तो दिखाया ऐसा 'सुपरवुमन' रूप, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे फनी और हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बस में चढ़ने के लिए एक महिला ने ऐसा अनोखा और अतरंगी देसी जुगाड़ आजमाया कि लोग देखते ही रह गए।

Image

बस में चढ़ने के लिए अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @bulbul_rajput_84)

Viral Video: भारतीय बसों में सफर करना कभी-कभी किसी एडवेंचर से कम नहीं होता, खासकर तब जब त्यौहारों या छुट्टियों का मौसम हो और बसों में पैर रखने तक की जगह न मिले। अक्सर लोग बस में अपनी सीट पक्की करने के लिए रुमाल फेंकते हैं। लेकिन, हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने देसी जुगाड़ (Jugaad Video) के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिस तरह एक महिला बस में चढ़ने के लिए जुगाड़ भिड़ाई उसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस स्टैंड पर खड़ी है। बस के मुख्य दरवाजे पर यात्रियों की भारी भीड़ है और अंदर चढ़ना लगभग नामुमकिन लग रहा है। ऐसे में एक महिला ने बिना हिम्मत हारे अपनी मंजिल तक पहुंचने का एक अनोखा रास्ता खोज निकाला। महिला ने बस के दरवाजे की लाइन में लगने के बजाय सीधे खिड़की का रुख किया। आस-पास खड़े कुछ लोगों ने भी महिला की मदद की और उनका हाथ और पैर संभालकर उन्हें खिड़की के ऊपर चढ़ाया। इसके बाद महिला बड़ी ही फुर्ती से बस की खिड़की के रास्ते अंदर घुस गई और सीधे सीट पर जा बैठी। देखें वीडियो...

    बस में चढ़ने के लिए अनोखा जुगाड़

    इस पूरे मामले को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को bulbul_rajput_84 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह भारत है भाई, यहां हर समस्या का अपना एक अलग और देसी जुगाड़ है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली स्पाइडर-वुमन, जब ठान लिया कि जाना है तो फिर दरवाजा हो या खिड़की, कोई फर्क नहीं पड़ता। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article