वायरल न्यूज़

VIDEO: देसी जुगाड़ का अगला लेवल! पेड़ की जगह क्रेन से बनाया 'देसी झूला', वायरल हुआ अंकल का स्वैग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भारी भरकम क्रेन के हुक से गेंदे के फूलों की माला लगाकर एक झूला बनाया गया है, जिस पर एक शख्स मजे से झूलते हुए नजर आ रहा है।

Image

झूला झूलने के लिए अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @vipin_villakathu)

Viral Video: त्यौहारों के मौसम में भारत में 'देसी जुगाड़' (Jugaad Video) का नजारा न देखने को मिले, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दक्षिण भारत में ओणम का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है, जहां पारंपरिक रूप से लोग पेड़ों पर झूले डालते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने ओणम का मजा लेने के लिए जो रास्ता चुना, उसने सभी को हैरान भी कर दिया और लोग हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हों। क्योंकि, शख्स ने झूला झूलने के लिए JCB को ही सहारा बना लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

    वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गराज या वर्कशॉप के बाहर विशालकाय हाइड्रोलिक क्रेन खड़ी है। आमतौर पर भारी सामान उठाने वाली इस क्रेन के क्रेन-बूम से फूलों की खूबसूरत मालाओं के सहारे एक झूला लटकाया गया है। लेकिन, असली मजा तो तब आता है जब एक शख्स सफेद धोती-कुर्ते में पूरे स्वैग के साथ इस 'हेवी ड्यूटी झूले' पर बैठकर मजे से झूलते नजर आता है। वर्कशॉप का ही एक साथी उन्हें पीछे से धक्का देकर झूला झूला रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में चल रहा फनी वॉयसओवर और इस 'इंजीनियरिंग के कारनामे' का कॉम्बिनेशन इसे बेहद मनोरंजक बना रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को यूजर्स बार-बार देख रहे हैं। देखें वीडियो...

    बेहद अनोखा नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। वहीं, इस नजारे को देखकर हंसी भी आ रही होगी। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'vipin_villakathu' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स एक से एक मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली 'हेवी ड्राइवर' जुगाड़। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब आपके पास पेड़ न हो, लेकिन गराज में क्रेन खड़ी हो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article