Metro Funny Video: आपने इन दिनों सोशल मीडिया पर देखा होगा कि मेट्रो के कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। मेट्रो के इन सभी वीडियोज (Viral Video) को देखकर सभी लोगों ने इस पर कमेंट भी किया और काफी भड़के भी। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप ठहाके लगाने लगेंगे। ये वीडियो काफी मजेदार है, जो शरीर में गुदगुदी पैदा कर देगा।
मेट्रो में सफाई करने वाले डंडे को पकड़कर खड़ी थी महिला (Image Credit - Twitter)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको मेट्रो का सीन नजर आएगा, जो कमाल का है। मेट्रो में एक शख्स अपने घर के लिए क्लिनिंग स्टीक लेकर जा रहा होता है, जिसे एक महिला मेट्रो का पिलर समझकर पकड़ लेती है और खड़ी हो जाती है। ऐसे में जब शख्स उस महिला को आगाह करने की कोशिश करता है तो महिला ध्यान नहीं देती है। फिर बार-बार कहने पर जब महिला का ध्यान उस पर पड़ता है तो वो भी शर्मिंदा हो जाती है। ऐसे में ये फनी वीडियो देखने के बाद हंस-हंसकर आपके पेट में दर्द होने लगेगा।
मेट्रो में सफाई करने वाले डंडे को पकड़कर खड़ी थी महिला
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसीलिए कहा गया है कि हमेशा मर्द ही गलत नहीं होता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दीदी से छोटी सी गलती हो गई। इस वीडियो पर अब तक 73 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@Altaynova' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
