Constable Aarti Solanki Viral Video: रील्स बनाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते रहते हैं। इन दिनों रील्स को लेकर क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि रास्ते में चलते एक-दो नमूने तो देखने को मिल ही जाते हैं। लेकिन कई बार ये काफी भारी भी पड़ सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ आरती सोलंकी के साथ, जो कासगंज के सहावर थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थी।
दरअसल, महिला कांस्टेबल आरती सोलंकी का एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वह 'तेरी मेरी दोस्ती प्यार में बदल गई' गाने पर रील बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि वह वर्दी में थाने के अंदर अपनी ड्यूटी टाइम में ये वीडियो बना रही है। अब ऐसे में जब मामला संज्ञान में आया तो एसपी साहब ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड कर दिया है। ऊपर से विभागीय जांच का आदेश भी दे दिया है।
महिला आरक्षी आरती सोलंकी का वीडियो वायरल
बता दें, आरती सोलंकी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जहां वह अपनी वीडियोज (Social Media Viral Video) शेयर करती रहती हैं और अपनी वर्दी वीडियोज को लेकर काफी चर्चा में भी रहती हैं। ऐसे में पहले भी उन्हें कई बार दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी वर्दी पहन रील्स बनाने वाले कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
