वायरल न्यूज़

Jugaad Video: ममी की तरह अंगूर को 6 महीने तक रखते हैं तरोताजा, इस जुगाड़ को देखकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 9, 2023, 11:34 AM IST

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है। इस वीडियो को देखकर आप अफगानिस्तान की सदियों पुरानी तकनीक की जमकर सराहना करेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि मिट्टी के गोल डिब्बे में अंगूर को 6-6 महीने तक संरक्षित रखा जाता है।

Image

देसी जुगाड़ वीडियो (ट्विटर)

Desi Jugaad Video: आपने ममी के बारे में सुना होगा, जिससे शवों को सालों-साल तक संरक्षित रखा जाता है। आप मार्केट से कोई फल खरीदकर लाते हैं तो वह दो-तीन दिन में ही खराब होने लगते हैं। दूसरी तरफ अफगानिस्तान में अंगूरों को ऐसे जुगाड़ से रखते हैं, जिससे वह 6-6 महीने तक खराब नहीं होते। इस जुगाड़ को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह किसी आधुनिक टेक्नोलॉजी का कमाल नहीं है, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा है।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर जो वीडियो आया है, उसमें आप मिट्टी के गोल डिब्बे देख सकते हैं। इन्हीं डिब्बों में अंगूरों को संरक्षित रखा जाता है। वीडियो सामने आने के बाद पूरी दुनिया हैरान है। आप देख सकते हैं कि कोई शख्स ठेले पर मिट्टी के गोल-चिपटे डिब्बे लेकर जा रहा है। पहले तो यह समझ नहीं आता है कि यह डिब्बा किसलिए है। इसके बाद वह शख्स एक डिब्बे को फोड़ता है। डिब्बा फोड़ने के बाद उसमें से तरोताजा अंगूर निकलता है। देखें वीडियो-

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह अंगूर 6 महीने पहले डिब्बे के अंदर रखे गए हैं। जब डिब्बे फोड़कर अंगूर निकाले गए तो उन्हें देखकर ऐसा लगा कि यह कोई दो-चार दिन पहले ही रखे गए होंगे। हालांकि, इसकी सच्चाई सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग अफगानिस्तान के तकनीक की जमकर सराहना कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ScienceGuys_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article