तेरी मेरी दोस्ती, सस्पेंड में बदल गई.. थाने में रील बना रही थी महिला सिपाही, वायरल होते ही एसपी ने किया निलंबित

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 9, 2023, 09:21 AM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कासगंज के सहावर थाने में तैनात महिला आरक्षी आरती सोलंकी में 'तेरी मेरी दोस्ती प्यार में बदल गई' गाने पर रील बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • थाने में रील बना रही थी महिला आरक्षी
  • वीडियो वायरल होते ही एसपी ने किया सस्पेंड
  • कासगंज के सहावर थाने में थी तैनाती

Constable Aarti Solanki Viral Video: रील्स बनाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते रहते हैं। इन दिनों रील्स को लेकर क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि रास्ते में चलते एक-दो नमूने तो देखने को मिल ही जाते हैं। लेकिन कई बार ये काफी भारी भी पड़ सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ आरती सोलंकी के साथ, जो कासगंज के सहावर थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थी।

दरअसल, महिला कांस्टेबल आरती सोलंकी का एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वह 'तेरी मेरी दोस्ती प्यार में बदल गई' गाने पर रील बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि वह वर्दी में थाने के अंदर अपनी ड्यूटी टाइम में ये वीडियो बना रही है। अब ऐसे में जब मामला संज्ञान में आया तो एसपी साहब ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड कर दिया है। ऊपर से विभागीय जांच का आदेश भी दे दिया है।

End of Feed