किस्मत: दूध-ब्रेड खरीदने गई थी महिला, एक शख्स को देखकर रास्ते में किया कुछ ऐसा.. खाते में आ गए 3 करोड़

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 14, 2022, 05:17 PM IST

Ajab Gajab News: आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जिस पर किस्मत इतनी मेहरबान थी कि महिला दुकान से दूध-ब्रेड खरीदने गई थी और वापस 3 करोड़ रुपये का सौगात लेकर आई। यहां तक कि महिला को भी अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • रातों-रात बदल गई महिला की किस्मत
  • एक शख्स की लगी थी 50 लाख की लॉटरी
  • महिला ने भी लॉटरी में हाथ आजमाने को सोचा

Ajab Gajab News: कहते हैं कि 'किस्मत मेहरबान तो गदा पहलवान' यानि अगर किस्मत अच्छी होती है तो फकीर भी पहलवान हो जाता है। इस धरती पर कुछ लोग बहुत किस्मती होते हैं। वह जो चाहते हैं, उन्हें वह चीज मिल ही जाती है। वहीं कुछ लोग उनसे भी ज्यादा किस्मती होते हैं, उन्हें जो चीज मिल जाती है। उसके बारे में वह सपने में भी नहीं सोचे होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला की कहानी बताने जा रहे हैं। इस महिला की किस्मत इतनी मेहरबान थी कि महिला दुकान से दूध-ब्रेड खरीदने गई थी और वापस 3 करोड़ रुपये की सौगात लेकर आई।

woman

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

ऐसे बदल गई रातों-रात किस्मत

यह महिला इंग्लैंड की रहने वाली है। इंग्लैंड की कारेन पार्किन (Karen Parkin) नाम की महिला की किस्मत ऐसी बदली कि वह रातों-रात तीन करोड़ की मालकिन बन गई। जब महिला दूध-ब्रेड लेने जा रही थी तो उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी किस्मत उस पर इतनी मेहरबान होने वाली है। इसके बाद वह रातों-रात तीन करोड़ की मालकिन हो गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महिला के पास अपनी जरूरत पूरी करने के लिए भी पैसे नहींं होते थे। इसके बाद महिला ने डिलीवरी ड्राइवर का काम करना शुरू किया। हालांकि, खराब स्वास्थ्य की वजह से महिला को अपना काम छोड़ना पड़ गया था।

End of Feed