Dance Viral Video: कई लोगों में डांस को लेकर गजब का पैशन होता है। उन्हें जहां मौका मिलता है वो धमाल मचाने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग खुशी में झूमते नजर आते हैं और अपने अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी डांस के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Dance Video ) तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही हाहाकारी डांस वीडियो (Desi Dance Video) लोगों के बीच छाया हुआ है। जिसमें एक महिला बुल्डोजर पर धमाल मचा रही है। आलम ये है कि महिला का स्वैग देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई।
महिला ने डांस से उड़ाया गर्दा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
आज तक आपने कई लोगों को डांस करते देखा होगा। हो सकता है आप में से कई लोग डांस करते भी होंगे। लेकिन, इस डांस वीडियो (Today Viral Video) को देखकर आपके तोते उड़ जाएंगे। वीडियो (Trending Dance Video) में आप देख सकते हैं एक महिला बुल्डोजर के अगले हिस्से पर खड़ी होकर हाहाकारी डांस कर रही है। जिस तरह महिला बैलेंस बनाकर कमर मटका रही है उसने सबको हैरान कर दिया। इतना ही नहीं महिला के ऊपर ड्रोन कैमरा भी घूम रहा है। इस अनोखे डांस को कैमरे में कैद कर लिया गया है और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। तो आप भी पहले इस मजेदार डांस वीडियो को देखें...
महिला ने डांस से लूट ली महफिल
इस हैरतअंगेज डांस को देखकर आपकी बोलती भी जरूर बंद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो को 'mahesh.sahani.m' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इस दुनिया में क्या-क्या देखना पड़ेगा भाई। कुछ का कहना है कि महिला ने तो माहौल बना दिया। वहीं, कुछ का कहना है कि ऐसा डांस पहले कभी नहीं देखा। तो आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
