Woman Makeup Transformation: इंस्टाग्राम पर यूं तो कई सारे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं। लेकिन कभी-कभार कुछ ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखने के बाद आप एकदम से सकपका जाएंगे। इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक महिला नजर आएगी, जिसने कमाल का मेकअप कर रखा है। इसके मेकअप को देखने के बाद जब आप इसके ओरिजनल चेहरे को देखेंगे तो आप दिमाग घुम जाएगा।
महिला ने किया खतरनाक मेकअप (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही है। लेकिन जैसे ही वह मेकअप उतारती है, उसके बाद उसका चेहरा देख आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। वीडियो में महिला के ओरिजनल चेहरे को देख उसकी उम्र करीब 50 के पार समझ आएगी लेकिन मेकअप के साथ महिला की उम्र 30 साल लग रही है। ऐसे में जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह शॉक्ड हो जा रहा।
महिला ने किया खतरनाक मेकअप
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ऐसा जुल्म ना ढाओ, हमारे भी जज्बात होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा देखने के बाद मेरा तो महिलाओं से भरोसा ही उठ गया। इस वीडियो पर अब तक 4 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'lashesandlosing' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
