Dance Video: बाप-बेटी की ऐसी जुगलबंदी कि नजर हटाए ना हटे, 'गुलाबी शरारा' पर किया धांसू डांस, फिदा हुए लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 20, 2023, 05:29 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बाप-बेटी डांस करते नजर आएंगे, जो फेमस पहाड़ी गाने गुलाबी शरारा पर कमाल का डांस करते नजर आ रहे हैं। देखिए ये प्यारा डांस..

KEY HIGHLIGHTS
  • बाप-बेटी का डांस वीडियो वायरल
  • गुलाबी शरारा पर किया धांसू डांस
  • डांस देख फैन हो जाएंगे

Father Daughter Dance Video: इंस्टाग्राम पर बाप-बेटी के कई सारे रील्स वायरल होते हैं। ऐसे में कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाते हैं, जो इतने कमाल के होते हैं कि इन्हें देखने पर अपने पापा और बचपन में बीती उनके साथ की यादें याद आ जाती हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप इन बाप-बेटी के फैन हो जाएंगे। यह वीडियो बेहद प्यारा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बाप अपनी बेटी के साथ डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में दोनों बेहद प्रसिद्ध गाने गुलाबी शरारा पर डांस कर रहे हैं, जो इस समय इंटरनेट पर काफी छाया हुआ है। इस दौरान दोनों की जुगलबंदी को देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं और कुछ लोग तो सेव करके रख भी रहे हैं।

End of Feed