वायरल न्यूज़

Viral Video: एनिवर्सरी पर प्रेमी ने दिया ऐसा उपहार, देखते ही भावुक हो उठी प्रेमिका, लोग बोले- रब ने बना दी जोड़ी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 21, 2023, 08:56 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने दूसरी एनिवर्सरी पर हेलीकॉप्टर के सामने ले जाकर घुटनों के बल पर बैठकर प्रपोज किया।

Image

बॉयफ्रेंड ने अनोखे अंदाज में लड़की को किया प्रपोज (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉयफ्रेंड ने अनोखे अंदाज में किया प्रपोज
  • दूसरी एनिवर्सरी पर गर्लफ्रेंड को दिया सरप्राइज
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Boyfriend Propose His Girlfriend On Second Anniversary: इंटरनेट पर कपल के कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो इतने रोमांटिक होते हैं कि लोगों को इन्हें काफी पसंद होता है। लेकिन कुछ वीडियो इतने इमोशनल कर देने वाले होते हैं कि क्या ही कहा जाए..। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे सच्चे प्यार करने वाले ही समझ पाएंगे। इस वीडियो में लड़का अपनी प्रेमिका को प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को उनकी दूसरी एनिवर्सरी पर सरप्राइज देने के लिए प्लानिंग करता है। फिर उसे एक हेलीकॉप्टर के पास ले जाता है और उसे वहां घुटने के बल बैठकर रिंग पहनाकर प्रपोज करता है। ऐसे में लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर से सैर करते हैं।

बॉयफ्रेंड ने अनोखे अंदाज में लड़की को किया प्रपोज

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे कपल के इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अगर मोहब्बत सच्ची हो तो सब आसान लगता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि नियती आप बहुत लकी हैं, जो ऐसा प्यार करने वाला मिला है। इस वीडियो पर अब तक 27 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'doseofniyati' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article