वायरल न्यूज़

Video: दुल्हन के बगल में बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक, मौके पर ही हो गई दूल्हे की मौत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 20, 2023, 05:46 PM IST

Groom Heart Attack Video: देख सकते हैं कि दूल्हे का निकाह हो चुका है और शादी की बाकी रस्में निभाई जा रही हैं। इसी बीच अचानक दूल्हे को हार्ट अटैक आता है और बैठे-बैठे ही उसका सिर नीचे लटक जाता है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Groom Heart Attack Video: भारत समेत दुनियाभर में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। इंटरनेट पर शादियों के हजारों वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इसमें से कुछ वीडियो चौंकाने वाले भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का होश उड़ा रहा है। यह वीडियो दूल्हे से जुड़ा है। दरअसल, शादी के मंडप में बैठे-बैठे अचानक दूल्हे को हार्ट अटैक आता है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। इस वीडियो को देखकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा।

हार्ट अटैक से हो जाती है दूल्हे की मौत

वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन के बगल में बैठा है। इस दौरान बाकी के मेहमान और रिश्तेदार भी वहीं पास में बैठे नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि दूल्हे का निकाह हो चुका है और शादी की बाकी रस्में निभाई जा रही हैं। अचानक दूल्हे को हार्ट अटैक आता है और बैठे-बैठे ही उसका सिर नीचे लटक जाता है। आप देख सकते हैं कि शुरुआत में किसी को कुछ समझ नहीं आता है। देखें वीडियो-

अचानक से दूल्हे का सिर नीचे लटकते ही उसके बगल में बैठे शख्स को कुछ शक होता है। इसके बाद वह दूल्हे को उठाने लगता है। हालांकि, दूल्हा कुछ बोल नहीं पाता। यह नजारा देखकर दुल्हन के भी होश उड़ जाते हैं। आप देख सकते हैं कि जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक दूल्हे की मौत हो जाती है। दूल्हे की ऐसी अचानक मौत से शादी का माहौल मातम में बदल जाता है। वीडियो ने सबके होश उड़ा दिए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @MeAamAdmi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article