Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं और लोग काफी भावुक हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग रो पड़े। क्योंकि, एक बच्ची ने पिता की तस्वीर के सामने ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर आप भी जरूर भावुक हो जाएंगे।
भावुक करने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @is58163)
ये भी पढ़ें - Viral Video: शौक या रील की सनक...अजगर को गोद में रखकर वीडियो बना रही थी महिला, देखकर हैरान रह गए लोग
दुनिया में हर बच्चा मां-बाप का प्यार चाहता है। मां-बाप से ज्यादा प्यार बच्चे से कोई नहीं करता है। लेकिन, जिनके मां-बाप नहीं होते हैं उन बच्चों की क्या हालत होती होगी इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। इस वायरल वीडियो में एक बच्ची के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक मासूम बच्ची पिता की तस्वीर के सामने खड़ी है और उससे बातें कर रही है। बच्ची कहती है- सबके पापा हैं और आप दारू पीकर मर गए। मम्मी आपको मना करती थी, लेकिन आप नहीं मानें। इतना ही नहीं बच्ची कहती है कि आप ने ऐसा क्यों क्या मुझे बताइए, वरना आप से कट्टी हो जाऊंगी। आखिर, कैसा नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...
भावुक करने वाला नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। जिसने यह नजारा देखा वो इमोशनल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'is58163' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
