Video: दिन प्रति दिन कहां जा रही है ब्लॉगिंग! नहीं रही दोस्त की अम्मा, लड़के ने बनाया ऐसा Vlog कि हो गया Viral

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने दोस्त की अम्मा के गुजरने के बाद उनके शव यात्रा की ब्लॉगिंग कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो (Video) ब्लॉगिंग के तमाम वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। जिनमें कोई लोगों को घर बैठे विदेशों की सैर कराता है तो कोई अपने निजी जीवन को वीडियो के जरिए लोगों के सामने रखता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग वीडियो ब्लॉगिंग को भी कई तरीके से बनाने की कोशिश करते हैं। वीडियो वायरल हो जाए इसलिए कोई सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करता है तो कोई बहुत ही नया और अनोखा कंटेंट परोसने की कोशिश करता है।

viral video blog

दोस्त की अम्मा की मौत पर ब्लॉगिंग करता लड़का (Instagram/@anchali_d_sengar)

इतना अनोखा ब्लॉग नहीं देखा होगा आपने

ऐसे में सोशल मीडिया पर वीडियो (Video) ब्लॉगिंग आए दिन नए आयाम गढ़ रही है। मगर हाल में जो वीडियो ब्लॉगिंग देखने को मिली उसे देखने के बाद यह समझ आता है कि लोग कुछ नया करने के चक्कर में किसी भी हद से गुजर जा रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के के दोस्त की अम्मा का निधन हो चुका है लेकिन वह लड़का अपने दोस्त के साथ इस दुख के समय में भी वीडियो ब्लॉगिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो में देख रही है कि लड़का अपने दोस्त के साथ शव यात्रा में आगे-आगे चल रहा है। लड़के के दोस्त के कंधे पर मटका रखा हुआ है और शव यात्रा आगे बढ़ रही है।

End of Feed