केंचुआ जैसा दिखता है ये सांप, रात में रहता है ज्यादा एक्टिव, जानिए कितना है खतरनाक

Worm Snake India: वॉर्म स्नेक या अंधा सांप एक छोटा, पतला और पूरी तरह हानिरहित सांप होता है, जो देखने में केंचुए जैसा लगता है। यह इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता और मिट्टी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे देखकर घबराने की जरूरत नहीं है।

Non Venomous Snake: कई बार लोगों को घर के बगीचे या नम मिट्टी में एक बहुत छोटा और पतला जीव दिखाई देता है, जो देखने में बिल्कुल केंचुए जैसा लगता है। इसे देखकर अक्सर लोग डर जाते हैं और इसे खतरनाक सांप समझ लेते हैं। लेकिन असल में यह Worm Snake होता है, जिसे आम भाषा में अंधा सांप, तेलिया सांप या ब्लाइंड स्नेक भी कहा जाता है। वॉर्म स्नेक दुनिया के सबसे छोटे सांपों में से एक माना जाता है। इसकी लंबाई आमतौर पर 10 से 15 सेंटीमीटर के बीच होती है। इसका शरीर बहुत पतला, चिकना और हल्का चमकदार होता है। इसका रंग गुलाबी, भूरा या काला-सा दिखाई दे सकता है।

Indian Snake Facts

मिट्टी में रहने वाला ये सांप है दोस्त (Photo: iStock)

कहते हैं 'अंधा सांप'

इसकी आंखें बहुत छोटी होती हैं और ठीक से काम नहीं करतीं, इसलिए इसे “अंधा सांप” कहा जाता है। इसका सिर थोड़ा नुकीला होता है, जिससे यह आसानी से मिट्टी में सुरंग बना सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि यह सांप बिल्कुल भी जहरीला नहीं होता। यह इंसानों को न तो काटता है और न ही किसी तरह का नुकसान पहुंचाता है। इसका स्वभाव बहुत शांत और डरपोक होता है। अगर इसे खतरा महसूस होता है, तो यह खुद को सिकोड़ लेता है या जल्दी से मिट्टी में छिप जाता है।

End of Feed