चीन के इस मंदिर में लोगों को आशीर्वाद देती है बिल्ली, वायरल Video देख चौंक गए यूजर्स

Viral Video: इंस्टाग्राम पर चाइना फोकस नामक अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्‍शन में लिखा है कि, 'वेस्ट गार्डन मंदिर में सोने की चेन पहने एक प्यारी सी बिल्ली आगंतुकों को हाई-फाइव दे रही है और उनके साथ फोटो खिंचवा रही है।

Viral Video: चीन के सूज़ौ में शी युआन मंदिर की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। इस मंदिर की बिल्ली ने अपने आशीर्वाद देने के तरीके के साथ इंटरनेट का दिल जीत लिया है। एक मोटी सोने की चेन से सजी, बिल्ली मंदिर में आने वाले लोगों से मिलने के लिए अपना पंजा बढ़ाती है, जिससे देखने के बाद क्‍यूट मोमेंट बन जाता है। बिल्‍ली के इस अंदाज ने भीड़ को काफी आकर्षित किया है। बिल्ली के प्यारे हाव-भाव के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसे देखकर भक्त और उत्सुक पर्यटक दोनों ही आकर्षित हो गए हैं। इसका अंदाजा आप महज़ इस बात से लगा सकते हैं कि, मंदिर में लंबी लाइनें लग गई हैं और लोग बिल्ली का आशीर्वाद और उसके आकर्षण का स्पर्श पाने के लिए मस्ती से इंतजार कर रहे हैं।

लोगों को आशीर्वाद देती हुई बिल्‍ली।

इंस्टाग्राम पर चाइना फोकस नामक अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्‍शन में लिखा है कि, 'वेस्ट गार्डन मंदिर में सोने की चेन पहने एक प्यारी सी बिल्ली आगंतुकों को हाई-फाइव दे रही है और उनके साथ फोटो खिंचवा रही है। ऐसा लगता है कि यह चारों ओर आशीर्वाद और सौभाग्य फैला रही है।'

End of Feed