Viral Video: महिला ने Dairy Milk के साथ किया अत्याचार! बेसन में लपेटकर बना दिया पकौड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 11:38 AM IST

Viral Video: इस वीडियो में एक महिला डेरी मिल्क चॉकलेट के साथ अत्याचार करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर कई लोग चॉकलेट खाने से पहले सौ बार सोच रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वहां बैठे दो लड़के उस पकौड़े को बड़े चाव से खाते नजर आते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने किया चॉकलेट के साथ अत्याचार
  • बेसन के पेस्ट में डुबाकर बना दिया पकौड़ा
  • बड़े ही चाव से खाता नजर आया युवक

Viral Video: आजकल लोगों में न जाने क्या सनक सवार है कि वह हमारे फेवरेट खाने की चीजों का सत्यानाश करने पर तुले हुए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन वाले तमाम वीडियो देखने को मिल जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग खराब हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला डेरी मिल्क चॉकलेट के साथ अत्याचार करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर कई लोग चॉकलेट खाने से पहले सौ बार सोच रहे हैं।

चॉकलेट पकौड़ा

तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम

महिला ने बना दिए चॉकलेट के पकौड़े

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला स्ट्रीट फूड बेच रही है। इस दौरान उसे न जाने क्या सूझता है, वह डेरी मिल्क चॉकलेट का रैपर खोलकर उसे बेसन के पेस्ट में डुबोती है और तेल में तलकर पकौड़ा बना देती है। महिला को चॉकलेट का पकौड़ा बनाते देखकर लोग हैरान रह गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वहां बैठे दो लड़के उस पकौड़े को बड़े चाव से खाते नजर आते हैं। वीडियो को आरजे रोहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यहां से यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed