Bengaluru Video: सड़क किनारे डांस कर रहे थे लोग, ट्रैफिक जाम में फंसी लड़की भी लगाने लगी ठुमके, फिर जो हुआ..

Bengaluru Traffic Jam Girl Dance: वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ट्रैफिक जाम में फंस जाती है। तभी उसे सड़क किनारे कुछ लोग डांस करते हुए दिख जाते हैं। इसके बाद लड़की दौड़ते हुए डांस कर रहे लोगों के बीच शामिल हो जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरु से सामने आया जिंदादिल वीडियो
  • ट्रैफिक जाम में फंसी लड़की ने जीता दिल
  • नाच रहे लोगों के साथ करने लगती है डांस

Bengaluru Traffic Jam Girl Dance: बेंगलुरु का ट्रैफिक जाम देशभर में मशहूर है। कई बार तो लोग कई-कई घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसे रह जाते हैं। इसकी बानगी तब देखने को मिली, जब एक लड़की बेंगलुरु ट्रैफिक जाम में फंस गई। इस दौरान लड़की ने जो किया, उसने इंटरनेट यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया। लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जब ट्रैफिक जाम में फंसती है तो गाड़ी से उतरकर अनजान लोगों के बीच डांस करने पहुंच जाती है।

End of Feed