वायरल न्यूज़

VIDEO: मुर्गी के सामने जमकर ठुमके लगाने लगी बिल्ली, स्वैग देखकर कहेंगे- 'भाई दिन बना दिया'

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर बिल्ली और मुर्गी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। क्योंकि, वीडियो में बिल्ली ने डांस से ऐसा माहौल बनाया, जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखेंगे।

Image

बिल्ली का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिल्ली का अनोखा अंदाज
  • मुर्गी के सामने डांस करके बनाया माहौल
  • स्वैग देखकर आप भी हो जाएंगे फैन

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ वीडियो (Funny Video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से उछलने लगते हैं। जबकि, कुछ नजारे को देखकर बड़े-बड़े तीस मार खां की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Trending Video) शामिल होते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स ज्यादातर वीडियो (Animal Video) को पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में जानवरों का एक वीडियो (Today Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप उछल-उछल कर ठहाके लगाएंगे।

आज तक आपने जानवरों के कई तरह के वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग भन्ना जाता है। जबकि, कुछ वीडियो आंखों में आंसू ला देते हैं। लेकिन, इस वीडियो में आपको एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। यह वीडियो एक मुर्गी और बिल्ली की है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मुर्गी आराम से खड़ी है। अचानक एक बिल्ली उसके पास पहुंच जाती है और दो पैरों पर खड़ी होकर मस्त अंदाज में ठुमके लगाने लगती है। बिल्ली का स्वैग देखखर बेचारी मुर्गी भी दंग रह जाती है। देखें क्यूट वीडियो...

बिल्ली का स्वैग

वीडियो देखकर आप भी झूम रहे हैं और ठहाके लगा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'abhishek.soni51one01' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है बिल्ली ने माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि बिल्ली ने तो मुर्गी की फिरकी ले ली। आपको बिल्ली का अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article