वायरल न्यूज़

ओ तेरी ! जापान की लोकल ट्रेन तो चलता फिरता 5 स्‍टार होटल है, नजारा बेहद चौंकाने वाला, देखें Viral Video

Viral Video: ट्रैवल क्रिएटर ने दिखाया कि, लोकल ट्रेन में एक छोटा, साफ-सुथरा बगीचा है जो एक शांतिपूर्ण और सौंदर्यपूर्ण वातावरण बनाता है। पारंपरिक जापानी शैली की सीटें और खूबसूरती से व्यवस्थित सजावट माहौल को और बेहतर बनाती हैं।

Image

जापान की ट्रेन का वायरल वीडियो।

Viral Video: टेक्‍नालॉजी के नए और मॉर्डन स्‍वरूप के लिए जापान की काफी तारीफ होती है। इस बार जापान की एक नई खोज का वीडियो सामने आया है। इसमेंयहां की एक लोकल ट्रेन का वीडियो पसंद किया जा रहा है। जिसमें एक बिल्कुल अलग अनुभव मिलता दिख रहा है। भारतीय ट्रैवल क्रिएटर और YouTuber रौनक साहनी, जिन्हें मंकी मैजिक के नाम से भी जाना जाता है, द्वारा ये वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में, लोलक जापानी ट्रेन की खूबियां दर्शायी गई हैं जिससे यात्रा आरामदायक होने के साथ यादगार रहती है।

ट्रैवल क्रिएटर ने दिखाया कि, लोकल ट्रेन में एक छोटा, साफ-सुथरा बगीचा है जो एक शांतिपूर्ण और सौंदर्यपूर्ण वातावरण बनाता है। पारंपरिक जापानी शैली की सीटें और खूबसूरती से व्यवस्थित सजावट माहौल को और बेहतर बनाती हैं, जिससे सवारी एक सामान्य यात्रा से ज़्यादा एक शांत विश्राम की तरह लगती है। दिलचस्प बात यह है कि ट्रैवल क्रिएटर ने बताया कि यात्रियों को इस बेहतरीन अनुभव के लिए किसी भी तरह का एक्‍स्‍ट्रा पेमेंट करने की ज़रूरत नहीं है। टिकट की कीमत में सभी स‍ेवाओं का शुल्‍क पहले से ही जुड़ा हुआ है। ऐसे में यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्‍क के हरे-भरे, बगीचे जैसे माहौल का आनंद ले सकते हैं।

कुछ ही देर में ये वीडियो काफी वायरल हो गया। इस वीडियो को अब तक छह लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जापान की स्थानीय परिवहन प्रणालियों की सुंदरता और सादगी की प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'यह बहुत शांतिपूर्ण है। मैं हर दिन इस तरह से यात्रा करना पसंद करूंगा।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'जापान हमेशा अपने विवरणों पर ध्यान देने से मुझे आश्चर्यचकित करता है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'अतिरिक्त भुगतान के बिना इस तरह यात्रा करने की कल्पना करें! अवास्तविक।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'यह अब तक देखी गई सबसे सुंदर ट्रेन है।' पांचवें यूजर ने क‍हा कि, 'मुझे नहीं पता था कि जापान में लोकल ट्रेनें इतनी खूबसूरत होती हैं। निश्चित रूप से इसे अपनी यात्रा सूची में शामिल करूंगा।' वहीं, एक अन्‍य यूजर ने कहा कि, 'जापान की सुंदरता केवल उसके शहरों में नहीं है, बल्कि इस तरह के सरल क्षणों में है।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article