वायरल न्यूज़

Shocking Video: पूरा का पूरा नीलगाय जिंदा निगल गया था अजगर, गांव वालों ने जो किया देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

Shocking Video: आप देख सकते हैं कि जब अजगर उस नीलगाय को उगलता है तो जानवर की मौत हो चुकी होती है। जबकि इतने भारी-भरकम जानवर को निगलने के बाद भी न तो अजगर का पेट फटता है और ​​​​​​न ही उसकी मौत होती है।

Image

अजगर ने निगला नीलगाय (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारी-भरकम नीलगाय निगल गया अजगर
  • नीलगाय निगलने के बाद भी नहीं फटा पेट
  • वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

Shocking Video: अजगर इस दुनिया के सबसे बड़े जल्लादों में से होता है। आपने अक्सर सुना होगा कि अजगर बड़े से बड़े जानवरों को जिंदा नगल जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अजगर पूरा का पूरा नीलगाय निगल गया था। बताया जाता है कि जब अजगर ने इतना बड़ा नीलगाय निगला तब जानवर जिंदा था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतना बड़ा नीलगाय अजगर निगल कैसे जाता है।

वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गांव के लोगों को इस बात की खबर हुई तो वह दर्जनों की संख्या में इकट्ठा हो गए। इसके बाद गांव के लोग अजगर का पेट दबा-दबाकर नीलगाय को निकालने की कोशिश करने लगे। आप देख सकते हैं कि लोग अजगर के पेट को तब तक दबाते रहते हैं, जब तक वह नीलगाय को उगल नहीं देता है। देखने में यह वीडियो बहुत ही ज्यादा अजीबोगरीब और होश उड़ा देने वाला है। सबसे पहले आप इस वायरल वीडियो को देखिए-

वीडियो को unavasi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'ऊना के हरेली में पकड़ा अजगर, जिसके पेट से निकला नीलगाय का बच्चा।' आप देख सकते हैं कि जब अजगर उस नीलगाय को उगलता है तो जानवर की मौत हो चुकी होती है। जबकि इतने भारी-भरकम जानवर को निगलने के बाद भी न तो अजगर का पेट फटता है और न ही उसकी मौत होती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article