Video: छोटे बच्‍चे को गोद में लेकर सिगरेट पीती महिला का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Viral Video: दीपिका नारायण भारद्वाज नामक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'उस बच्‍चों के लिए भयानक महसूस होता है जो ऐसे रील मॉन्‍स्‍टर्स के आसपास हैं।' वीडियो में, महिला कैमरे की ओर पीठ करके बच्चे के साथ खड़ी है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो स्‍मोकिंग करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस भी शुरू हो गई है जिसमें लोगों को महिला की एक हरकत पर गुस्‍सा आया। दरअसल, इस वीडियो में महिला एक बच्‍चे को गोद में उठाए हुए है और स्‍मोकिंग कर रही है। एक्‍स समेत तमाम सोशल प्‍लेटफॉर्म्स पर महिला को लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

बच्‍चे को गोद में लेकर सिगरेट पीती महिला।

दीपिका नारायण भारद्वाज नामक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'उस बच्‍चों के लिए भयानक महसूस होता है जो ऐसे रील मॉन्‍स्‍टर्स के आसपास हैं।' वीडियो में, महिला कैमरे की ओर पीठ करके बच्चे के साथ खड़ी है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वह अपनी उंगलियों के बीच सिगरेट पकड़े हुए कैमरे की ओर देखती है। अपने शेयर का जवाब देते हुए भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने वीडियो में दिख रही महिला की सोशल मीडिया टाइमलाइन को स्कैन किया, लेकिन किसी अन्य रील में क्लिप में दिख रहा बच्चा नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा, 'उसने किसी का बच्चा ले लिया होगा।'

End of Feed