जमीन से 30 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने फ्लाइट में बनाया पास्ता, Video देखकर लोग बोले- कैसे हुआ पॉसिबल

Viral Video: महिला प्लेन में अपनी सीट पर बैठकर ग्नोची (पास्ता) बनाते हुए नजर आ रही है। इस समय प्लेन 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा है। इसका वीडियो बनाकर महिला ने इंटरनेट पर भी पोस्ट कर दिया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो यूजर्स के होश उड़ा देता है। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पाता। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो एक फ्लाइट से सामने आया है। इस फ्लाइट में एक महिल उड़ान के दौरान ताजा पास्ता बनाते हुए नजर आ रही है। इसका वीडियो बनाकर महिला ने इंटरनेट पर भी पोस्ट कर दिया।

Viral Video (1)

महिला ने प्लेन में बनाया पास्ता (इंस्टाग्राम)

प्लेन में महिला ने बनाया पास्ता

वीडियो में दिख रही महिला का नाम केटी ब्रूक्स है, जो प्लेन में अपनी सीट पर बैठकर ग्नोची (पास्ता) बनाते हुए नजर आ रही है। इस समय प्लेन 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि ब्रूक्स एक छोटी सी प्लेट पकड़ी हुई हैं। इसमें आटा नजर आ रहा है। इस आटे को वह अपनी उंगलियों से गूथती नजर आती हैं। देखें वीडियो-

End of Feed