Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है बिना वजह किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। इंसान हो या बेजुबान जानवर ये नियम सब पर लागू होता है। इसके बावजूद कई लोग अपने मजे और फायदे के लिए इस नियम का उल्लंघन करते रहते हैं। कई बार तो इसका परिणाम काफी खतरनाक हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, कुछ वीडियो को देखकर हंसी भी छूट जाती है, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। एक ऐसा ही वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक महिला बिना वजह एक मुर्गे को पत्थर मार रही थी। परिणाम ये हुआ कि उसे तुरंत कर्मों का फल का मिल गया।
इसे कहते हैं कर्मों का फल
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक घर के बाहर खुले एरिया में कई सारे भेड़ खड़े हैं। अचानक एक महिला कहीं से वहां आ पहुंचती है। महिला जब जा रही होती है तो एक मुर्गा उसके पैरों के नीचे से गुजर जाता है। महिला अचानक वहां रखे पत्थरों को उठाकर उसे मारना शुरू कर देती है। भेड़ों का झुंड महिला की हरकत को देख रहा होता है। तभी एक भेड़ महिला को 'फुटबॉल' की तरह हवा में उछाल देता है। महिला बुरी तरह नीचे गिर पड़ती है। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।
Animals decided to gang up and attack.... t.co/6LT1mppTrO
— ANI (@ANI) Oct 19, 2022
कर्मों का फल
वीडियो देखकर हो सकता है आपकी हंसी छूट रही हो। इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर 'IfsSamrat' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 15 सौ से ज्यादा लोग वीडियो क पसंद कर चुके हैं। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए है। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
