गर्लफ्रेंड से शादी कराने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स, हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल

Jalaun Youth Climbs Mobile Tower Viral Video: जालौन के मदनेपुर गांव में एक 21 वर्षीय युवक प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।

Jalaun Youth Climbs Mobile Tower Viral Video: यूपी के जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में गुरुवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक अपनी प्रेम विवाह की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसका वीडियो (Viral Video) अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान 21 वर्षीय शेर सिंह पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है। वह अटरा कलार गांव का रहने वाला है, जो थाना सिरसा कलार क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि शेर सिंह का गांव की ही एक युवती काजल से प्रेम संबंध था। काजल, रामदास दोहरे की पुत्री है। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और संबंध होने की बात सामने आई है।

jalaun youth climbs mobile tower viral video

प्रेम विवाह की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप (Photo: Times Now Navbharat Digital)

टावर पर चढ़कर शादी कराने की करने लगा डिमांड

युवक अपनी प्रेमिका काजल से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। इसी मांग को लेकर वह सुबह अचानक गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ते ही उसने जोर-जोर से अपनी शादी कराने की मांग करनी शुरू कर दी, जिससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और युवक को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर दमकल विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

End of Feed