Video: लड़की ने दोनों होठों पर लगाया था अलग-अलग रंग की लिपस्टिक, जैसे ही खोला मुंह लोग करने लगे सैल्यूट

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने अपने दोनों होठों पर अलग-अलग रंग की लिपस्टिक लगाई होती है। इसके बाद लड़की जैसे ही मुंह खोलती है, उसके सफेद दातों के बीच नीला चक्र दिखाई देता है। इस तरह लड़की अपने होठों से अनोखा तिरंगा बनाती नजर आती है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने तरह-तरह के क्रिएटिव लोग देखे होंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से अपना देश प्रेम जाहिर करते नजर आ रहे हैं। आपने लोगों को चेहरे पर तिरंगा पेंट किया देखा होगा, लेकिन इन दिनों एक लड़की अपने होठों पर अनोखे तरीके से तिरंगे बनाई दिख रही है। कुछ लोग लड़की की देशभक्ति को सैल्यूट कर रहे हैं तो कई लोग उस पर सवाल भी खड़ा कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Video (7)

लड़की ने बनाया अनोखा तिरंगा (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने अपने दोनों होठों पर अलग-अलग रंग की लिपस्टिक लगाई होती है। लड़की ने अपने ऊपर वाले होठ पर केसरिया रंग लगाया हुआ है, वहीं नीचे वाले होठ पर हरा रंग लगाई नजर आ रही है। इसके बाद लड़की जैसे ही मुंह खोलती है, उसके सफेद दातों के बीच नीला चक्र दिखाई देता है। इस तरह लड़की अपने होठों से अनोखा तिरंगा बनाती नजर आती है। देखें वीडियो-

End of Feed