Video: गजब निकला यह बंदा, पतंग के मांझे में लगा दी लाइटों की लड़ी, आसमान में जगमगाने लगा नजारा

Viral Video: इस अनोखे आइडिया ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी प्रभावित किया। इस शख्स की क्रिएटिविटी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि इससे पतंगबाजो को नया आइडिया मिला है। आमतौर पर लोग रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाते हैं, लेकिन मांझे में लाइटों की लड़ी लगाने का आइडिया सच में अनोखा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसके साथ ही इन वीडियो की तारीफ करने से लोग खुद को रोक नहीं पाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स पतंग उड़ाने के अंदाज को बिल्कुल अलग स्तर पर पहुंचाता नजर आ रहा है। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने पतंग के मांझे में लाइटों की लड़ी लगा दी है। इसके बाद इन लाइटों में बिजली का कनेक्शन देकर उन्हें जला दिया। फिर जो नजारा सामने आया, उसने सबको हैरानी में डाल दिया।

Video (4)

पतंगबाजी का अनोखा नजारा (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

वीडियो में आप देख पाएंगे कि लाइट का कनेक्शन देने के बाद जब पतंग आसमान में उड़ी तो पूरा आसमान लाइट से चमकने लगा। वीडियो में साफ नजर आता है कि जैसे ही पतंग हवा में ऊपर जाती है, उसके साथ जुड़ा मांझा भी लाइटों से जगमगाने लगता है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो आसमान में कोई चमकती हुई लाइन खींच दी गई हो। रात का वक्त होने के कारण यह दृश्य और भी ज्यादा आकर्षक नजर आ रहा है। रात के कारण लाइटों की चमक काफी दूर तक दिखाई दे रही है। देखें वीडियो-

End of Feed