स्पीति घाटी में यात्रियों को पहाड़ी सड़क पर दिखा टहलता हुआ हिम तेंदुआ, देखें वायरल VIDEO

Viral Video: इंस्टाग्राम पर इस रोमांचक दृश्य को पोस्ट करते हुए ट्रैवल व्लॉगर जतिन गुप्ता ने लिखा, '5 मई 2025 को शाम 6 से 7 बजे के बीच, काजा से नाको की यात्रा करते समय, ताबो को पार करने के लगभग 8-10 किमी बाद, हमने कुछ अविस्मरणीय देखा।'

Viral Video: सोशल मीडिया पर यूजर्स को पर्यावरण, वनस्पतियों और जीव-जन्‍तुओं के कई वीडियो देखने को मिल जाया करते हैं। कई वीडियोज से लोग परिचित नहीं हो पाते हैं, लेकिन उनके वायरल होने पर जब सत्‍यता की तह में जाते हैं तो उसके बारे में पता चलता है। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल, वायरल वीडियो में कैद हुए जीव के हिम तेंदुआ होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। पर्यटकों के एक समूह द्वारा कैद की गई इस क्लिप में हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में सड़क पर आराम से टहलता हुआ यह शिकारी जीव दिखाया गया है। दावा है कि, ये वी‍डियो 6 से 7 बजे के बीच काज़ो से नाको जाते समय का है।

स्‍पीति में दिखा हिम तेंदुआ।

इंस्टाग्राम पर इस रोमांचक दृश्य को पोस्ट करते हुए ट्रैवल व्लॉगर जतिन गुप्ता ने लिखा, '5 मई 2025 को शाम 6 से 7 बजे के बीच, काजा से नाको की यात्रा करते समय, ताबो को पार करने के लगभग 8-10 किमी बाद, हमने कुछ अविस्मरणीय देखा - सड़क पर एक हिम तेंदुआ!' हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसे किसी वायरल वीडियो उससे जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि, कैप्शन में लिखा है, 'ये दुर्लभ जीव शायद ही कभी दिखते हैं, खासकर मई में। यह चट्टानी स्पीति परिदृश्य में घुल-मिलकर शांति से खड़ा था। वास्तव में यह हमारी यात्रा का एक जादुई क्षण था।' वीडियो में हिम तेंदुआ पहाड़ी सड़क पर शांति से चलता हुआ दिखाई दे रहा है। पूरी क्लिप में यात्रियों को विस्मय में प्रतिक्रिया करते हुए सुना जा सकता है। वारल वीडियो में एक बिंदु पर महिला कहती है, 'वो भाग रही है हमसे। तभी कोई जवाब देते हुए कहता है, 'वो भागेगी हाय, देखना बगल में ज्यादा लगना मत शीशा तोड़ सकती है।'

End of Feed