सिर्फ महिलाएं पूरा कर पा रहीं ये चैलेंज, वायरल वीडियो में देखिए पुरुषों का क्या हाल हुआ

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 24, 2024, 08:41 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि महिलाएं अपने पतियों को एक छोटा सा चैलेंज देती हैं, मगर कोई भी इसे पूरा नहीं कर पाता है। अब दावा किया जा रहा है कि इस चैलेंज को पूरा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Viral Video Today: आमतौर पर कुछ चैलेंज ऐसे होते हैं जिन्हें पुरुष तो आसानी से पूरा कर लेते हैं, मगर महिलाओं को खासी मुश्किल हो जाती है। मगर अभी एक ऐसे चैलेंज से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिलाएं पुरुषों को मात देती हुई नजर आई हैं। कहा जा रहा है इस चैलेंज को सिर्फ महिलाएं ही पूरा करके दिखा सकती हैं। एक्स प्लेटफॉर्म पर इस दावे के साथ शेयर किए वीडियो में कई महिलाएं अपने पति को चैलेंज देती हैं। इसमें सबसे पहले महिला और पुरुष दोनों फर्श पर घुटनों के बल आते हैं। इसके बाद दोनों कोहनी भी फर्श पर होती हैं और हाथ गाल पर होता है।

Challenge Video

कहा जा रहा है कि इस चैलेंज को सिर्फ महिलाएं ही पूरा कर पा रही हैं। (Photo/X.com)

महिलाओं ने पूरा किया चैलेंज

अब चैलेंज है कि दोनों कोहनी को सावधानी से हटाना है और खुद फर्श पर नहीं गिरना है। वायरल वीडियो में देखेंगे कि इस चैलेंज को महिला बड़ी आसानी से पूरा कर लेती है। मगर जैसे ही उसके पति ने इस चैलेंज को पूरा करना चाहा बेचारा धड़ाम से मुंह के बल नीचे गिर पड़ा। मजेदार है कि इसी वीडियो में एक-एक कर कई पुरुष यही चैलेंज पूरा करने की कोशिश करते हैं, मगर हर बार हर किसी को नाकामी हासिल होती है। पुरुष को चैलेंज करने वाला ये 1:20 मिनट का ये वीडियो अभी तक 4.6 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है।

End of Feed