वायरल न्यूज़

ठंड से बचने के लिए लड़के ने निकाला ऐसा जुगाड़, देखकर सिर पकड़कर बैठ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 23, 2024, 03:04 PM IST

Viral Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़के को अपने कमरे में ठंड लगी तो उसने बचने का गजब का जुगाड़ निकाल लिया। लड़के का जुगाड़ लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो आते ही वायरल हो गया।

Image

लड़के ने ठंड से बचने का देसी जुगाड़ बनाया। (Photo/Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी यहां सर्दियों से बचने के लिए देसी जुगाड़ के वीडियो की बाढ़ आ गई है। हर रोज ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसे ही लड़के का वीडियो धूम मचा रहा है। इसमें देखेंगे कि लड़के ने ऐसा सर्दी से बचने का ऐसा जुगाड़ बनाया, जिसे देखकर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। देसी जुगाड़ से जुड़ा लड़के का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

छा गया लड़के का देसी जुगाड़

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़का अपने कमरे है। मगर उसे ठंड भी बहुत लग रही है। लड़के ने ठंड से बचने का तभी ऐसा जुगाड़ बनाया जिसे देखकर सिर पकड़कर बैठ जाएंगे। इसमें देखेंगे कि ठंड से बचने के लिए लड़का सबसे पहले एक कार्टून लेकर आया। इसके अलावा उसने खाली बोलत का भी इंतजाम किया। अब लड़के ने कार्टून में एक छेद किया और उसमें बोतल को इस तरह फिट कर दिया कि आराम से सांस ली जा सके। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आएगा शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसमें देखेंगे कि लड़के ने कार्टून को अपने सिर के ऊपर रख लिया और चारों तरफ से इस ढक दिया गया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि लड़का कार्टून में लगी बोतल की मदद से सांस लेता। पूरे वीडियो में ये एक ऐसा हिस्सा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक होता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर maximum_manthan नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article