VIDEO: बाढ़ में मगरमच्छ दिखा तो उसे ही दबोच लिया, फिर बाइक पर बिठाकर भाग निकले लड़के

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 11, 2025, 09:45 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि लड़कों ने मगरमच्छ देखा तो उसे ही दबोचकर बाइक पर बिठा लिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर सचमुच दिमाग घूम जाएगा।

Viral Video Today: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बाढ़ के दौरान एक मगरमच्छ गांव की आबादी तक पहुंच गया। हैरान होंगे मगरमच्छ देखते ही लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह बांधकर किसी बच्चे की तरह बाइक पर बिठा लिया। मगरमच्छ को बाइक पर बिठाने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इस अनोखी घटना को देखकर हैरान हैं।

Viral Video today

मगरमच्छ को पकड़कर बाइक पर बिठाने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। (X/gharkekalesh)

बाइक पर बिठाया मगरमच्छ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़के दरअसल मगरमच्छ को बाइक पर बिठाकर उसे नदी में छोड़ने के लिए ले गए। नेटिजन्स ने इस वीडियो को साझा करते हुए लड़कों की तारीफ की है, बाढ़ जैसे संकट में भी शांति और समझदारी से काम ले रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

End of Feed