Viral Video Today: रिक्शा या ऑटो चालक को आमतौर पर कम पढ़ा-लिखा माना जाता है। मगर कभी ऐसे ऑटो चालक को देखा है जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। अंग्रेजी ऐसी कि देखकर अंग्रेज की भी आंखें फटी रह जाएं। अभी सचमुच एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो किसी के भी होश उड़ा देगा। इसमें देखेंगे कि अंग्रेज केरल घूमने के लिए निकला है और उसे कैश की जरुरत है। मगर आसपास कहीं भी एटीएम नजर नहीं आता है। अंग्रेज फिर एक ऑटो ड्राइवर से पूछता है, मगर उसकी अंग्रेजी सुनकर होश उड़ गए। आटो ड्राइवर ऐसी अंग्रेजी बोलता है कि कोई भी चौंक जाएगा।
ऑटो ड्राइवर ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी। (photo- Instagram)
ऑटो ड्राइवर ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी
केरल घूमने आए यूके के शख्स ने बताया कि वो जिस होटल में ठहरा है वहां कैश मशीन काम नहीं कर रही। होटल कर्मचारी ने उसे से एटीएम से कैश निकालकर लाने के लिए कहा। शख्स होटल से बाहर आया और मगर आसपास कहीं एटीएम नजर नहीं आया। अब अंग्रेज शख्स ने एक ऑटो ड्राइवर से पूछा। ऑटो ड्राइवर ने फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर बताया कि यहां दो एटीएम हैं। मगर एक काम नहीं कर रहा। दूसरा एटीएम थोड़ा दूर है। अशरफ नाम के ड्राइवर ने अंग्रेजी फिर पूछा कि क्या वो दूसरे एटीएम जाने चाहेंगे। इसपर अंग्रेज ऑटो में बैठ गया। दोनों के बीच काफी देर तक अंग्रेजी में बात होती है।
यहां देखिए वीडियो
ऑटो ड्राइवर की ऐसी अंग्रेजी सुनकर यूके के ब्लॉगर ने तुरंत इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर zakkyzuu नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
