वायरल न्यूज़

Video: जीजाजी को जबरन नचाने लगी साली, फिर खुद ही होश खो बैठी बेचारी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 9, 2024, 08:08 AM IST

Trending Video Today: इसमें देखेंगे कि दुल्हन की बहन दूल्हे के पास पहुंची और उसे जबरन नचाने लगी। मगर फिर ऐसा कुछ हुआ कि बेचारी खुद ही बेहोश हो गई।

Image

दूल्हे को जबरन नचाना पड़ गया भारी। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे को नचाना पड़ गया महंगा
  • दिखा ऐसा नजारा चौंक जाएंगे
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Trending Video Today: शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इसमें दुल्हन की बहन और दूल्हे के बीच हंसी-मजाक से जुड़े पल सबसे ज्यादा देखने लायक होते हैं। जीजा-साली के बीच हंसी मजाक से जुड़ा एक ऐसा ही जबरदस्त नजारा सामने आया है। मगर इसमें साली दूल्हे से मजाक करके बुरा फंस गई। बेचारी की हालत इतनी बुरी हो गई कि उसकी बत्ती गुल हो गई। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखाई दिया हंसी भी बहुत आती है।

दूल्हे को जबरन नचाने लगी साली

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि बारात आर चुकी है और दूल्हा आराम से कुर्सी पर बैठा है। अब तक सबकुछ सामान्य नजर आता है कि तभी दुल्हन की बहन की एंट्री हुई। इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल दूल्हे के करीब पहुंचते ही साली साहिबा उसे डांस करने के लिए कहती है। दूल्हा मना करता है कि मगर साली नहीं मानती है। अब हारकार दूल्हा डांस के लिए खड़ा हुआ और साली को ऐसा नचाया कि उसकी बत्ती गुल हो गई।

यहां देखिए वीडियो

हंसी नहीं रोक पाएंगे

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि दूल्हा साली को इतनी बुरी तरह नचाता है कि बेचारी जमीन पर गिर पड़ी। तभी दुल्हन की मां स्टेज पर पहुंची तब कहीं जाकर दूल्हे को कुर्सी पर वापस बिठाया गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर pshyco_rider_143 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article