वायरल न्यूज़

Funny Video: प्रपोज करता है और किस भी मांगता है ये तोता, हरकतें देखकर खूब हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 9, 2024, 09:26 AM IST

Funny Video: तोते तो आपने खूब देखे होंगे, मगर कभी ऐसा तोता देखा है जो किस मांगता है। इतना ही नहीं वो अपने पार्टनर को अंग्रेजी में प्रपोज तक करता है।

Image

इस तोते की बातें सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पार्टनर से किस मांगता है तोता
  • बातें सुनकर खूब हंसेंगे
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Funny Video: पक्षियों में तोता इंसानों के सबसे ज्यादा करीब होता है। लोग इसे पालना भी खूब पसंद करते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये इंसानों की नकल करता है। उनकी तरह बोलने की कोशिश करता है। कई तोते इतने स्मार्ट होते हैं कि वो इंसानों की तरह बोलते भी हैं और उनकी बात भी अच्छी तरह समझते हैं। मगर अभी एक ऐसे तोते का वीडियो सामने आया है जो बहुत मजेदार लगेगा। इसमें तोता ना सिर्फ इंसानों की तरह बोलता है बल्कि ऐसा कुछ कहता है कि इमरान हाशमी को भी भूल जाएंगे। तोते की ऐसी हरकत देखकर हंसी भी बहुत आती है।

इमरान हाशमी का सरदार निकला तोता

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दो तोते आराम से बैठे हैं। मगर इसमें एक तोता दूसरे को परेशान खूब परेशान करता है। वो उससे किस मांगता है। मगर इस बीच ऐसा कुछ दिखाई दिया कि हंसी भी बहुत आती है। दरअसल तोता पहले अपने पार्टनर को आईलवयू कहता है। फ्रेम में ये नजारा खूब मजेदार लगता है। मगर तभी जो कुछ दिखाई बहुत हंसी आएगी। इसमें देखेंगे कि प्रपोज करते ही तोता अपने पार्टनर से किस मांगता है। वो अंग्रेजी में बोलता है कि मुझे किस करो। मजेदार है कि इसके बाद दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं।

यहां देखिए वीडियो

तोते से किस मांगते हुए दूसरे तोते का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है और करीब 85 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे पसंद किया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर cutest.bird नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article