तिरंगे में कितने रंग होते हैं? मासूम छात्र का जवाब सुनकर खुद भावुक हो गए टीचर, देखें ये वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 13, 2025, 12:45 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि क्लास में छात्र बैठे हैं। जहां टीचर बच्चों से भारत के तिरंगे पर सवाल करते हैं। वो पूछते हैं तिरंगे में कितने रंग होते हैं? ज्यादातर बच्चे जवाब देते हैं, तीन। लेकिन एक मासूम छात्र बोल पड़ता है, पांच।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक छात्र से जुड़ा वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें देखेंगे कि मासूम छात्र तिरंगे को लेकर ऐसी सोच रखता है जिसे जानकर खुद क्लास टीचर तक भावुक हो गए। वीडियो में देखेंगे कि क्लास में छात्र बैठे हैं और टीचर बच्चों से भारत के तिरंगे पर सवाल करते हैं। वो पूछते हैं तिरंगे में कितने रंग होते हैं? ज्यादातर बच्चे जवाब देते हैं, तीन। लेकिन एक मासूम छात्र बोल पड़ता है, पांच।

छात्र ने बताएं तिरंगे के पांच रंग

उसकी यह सुनकर टीचर हैरान हो जाते हैं और पूछते हैं, पांच कैसे? बताओ। बच्चा बड़े ही मासूम अंदाज में कहता है, 'केसरिया, सफेद, हरा और नीला अशोक चक्र... और पांचवां लाल। टीचर पूछते हैं, लाल कहां से आया? इसपर बच्चे का जवाब सुनकर सभी की आंखें नम हो जाती हैं। वह कहता है, 'जब मेरे पापा शहीद हुए, तो उनका शव तिरंगे में लिपटा था। उस पर उनका खून था, वो लाल रंग था।'

End of Feed