हिंदू मामा ने हेलिकॉप्टर से कराई मुस्लिम भांजी की विदाई, लोग बोले- ऐसा ही है हमारा हिंदुस्तान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 13, 2025, 02:55 PM IST

Viral Video Today: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश करने वाला ये अनोखा मामला उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर का बताया गया है। यहां हिंदू मामा ने अपनी मुस्लिम भांजी को हेलिकॉप्टर से विदा किया।

Viral Video Today: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल देखने को मिली है। यहां हिंदू मामा ने अपनी मुस्लिम भांजी की शादी में कुछ ऐसा किया कि पूरा विवाह यादगार बन गया। इस विवाह से जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल है। बताया गया कि मामा ने अपनी भांजी की शादी में ना सिर्फ खूब भात दिया बल्कि विवाह को यादगार बनाने के लिए हेलिकॉप्टर से दुल्हन को विदा किया है।

Viral video

अनोखे विवाह से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है। (Photo/Instagram)

हेलिकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरनगर में छपार गांव निवासी आसमा की शादी मेरठ में नानु गांव के शादाब से तय हुई। मगर विवाह में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की अनोखी मिसाल तब देखने को मिली जब दुल्हन आसमा के मुंह बोले हिंदू मामा राहुल ठाकुर ने भात देककर एक मामा होने की रस्में निभाईं। इतनी ही नहीं उन्होंने बाद में अपनी भांजी की विदाई हेलिकॉप्टर से कराकर अनूठी मिसाल पेश की है।

End of Feed